एटा, फरवरी 27 -- आयुष्मान कार्ड बनाने को स्वास्थ्य विभाग जनपद में 2,34,185 लाभार्थियों को ढूंढने में जुटा हुआ है। इनको ढूढने विभाग की टीमें निरंतर गांव में जा रही है। इसके बाद भी इनके आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। गांव में लोग इन लाभार्थियों के न होने की जानकारी दे रहे है। ग्रामवासियों का कहना है अधिकांश लाभार्थी नौकरी करने के लिए गांव से बाहर चले गये हैं। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नोडल अधिकारी डा. राममोहन तिवारी ने बताया कि जनपद में 7,39,931 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं, जिसमें से 5,05,746 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। इसके बाद जनपद में 2,34,185 अभी कार्ड बनाए जाने के लिए जनपद में शेष रह गए हैं। इन लाभार्थियों को तलाश कर आयुष्मान कार्ड बनाये जाने को टीमें लगातार काम कर रही है। समीक्षा बैठक में...