फतेहपुर, जनवरी 11 -- फतेहपुर। बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन पर होने वाले रेल फै्रक्चर को शनिवार को फौरी तौर पर दुरुस्त कर दिया गया। लेकिन रविवार को एक बार फिर से कॉरीडोर ब्लॉक लेकर पटरी को बदलने का काम किया गया। दरअसल सुपर सेमी वंदे भारत के पास होने के बाद मिलने वाले मार्जिन के दौरान करीब 2.30 घंटे का ब्लॉक रहा, जिसके बाद इंजीनियरिंग व एस एंड टी (सिग्नल एवं दूर संचार) विभाग द्वारा पटरी को दुरुस्त कर ट्रेन संचालन के लिए हरी झंडी दी गई। इससे पूर्व ट्रेनों को कासन पर पास कराया जाता रहा। डाउन मेन लाइन पर आने वाले फ्रैक्चर के बाद इसे आनन-फानन दुरुस्त तो कराया गया लेकिन ग्लूड ज्वाइंट के पास आने वाले फ्रैक्चर के चलते ट्रेनों का संचालन 30 के कासन पर कराया जाता रहा। हालांकि इस दौरान महज तीन से चार ट्रेनों का ही संचालन मेन लाइन से कासन पर कराया जाता रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.