2.27 करोड़ में हुआ ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेले का ठेका
रांची, जून 29 -- रांची, संवाददाता। 16 जुलाई से धुर्वा स्थित 334 वर्ष पुराने ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेले के आयोजन को लेकर सोमवार को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जगन्नाथपुर थाना परिसर में एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) धनंजय, मजिस्ट्रेट स्मृति सिंह, थाना प्रभारी नीतिन सिंह और जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव प्रसन्न कुमार व उपाध्यक्ष ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव की मौजूदगी में टेंडर बॉक्स खोला गया। इस वर्ष कुल 13 वेंडरों ने टेंडर में भाग लिया, जिनमें एक बोली तकनीकी कारणों से अमान्य घोषित कर दी गई। रांची, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के ठेकेदारों ने बोली लगाई। टेंडर में आरएस इंटरप्राइजेज ने 2 करोड़ 27 लाख 21 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर मेले के आयोजन का ठेका अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- आदिवासी सरना विकास समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.