2.26 लाख रुपये फ्राड के कराए वापस
भदोही, जून 6 -- भदोही, संवाददाता। जिले के ऊंज थाने की पुलिस ने साइबर पीड़ित के खाते में दो लाख 26 हजार रुपये वापस कराने का काम किया। जिसके बाद चेहरे पर मुस्कान नजर आई। साथ ही पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी का पीड़ित ने धन्यवाद किया। सतीश कुमार निवासी पोस्ट बिछिया थाना ऊंज के साथ साइबर फ्राड हुआ था। फ्रॉडस्टर द्वारा जमीन का लोकेशन भेज कर, सस्ते दाम में खरीदने एचं बेचने के नाम पर फ्रॉड कर लिया गया था। मामले की जानकारी आनलाईन साईबर शिकायत दर्ज किया गया था। साइबर हेल्प डेस्क थाना ऊंज ने प्रकरण की जांच की और दो लाख 26 हजार रुपये वापस कराने का काम किया। यह भी पढ़ें- साइबर अपराध में शामिल दो अभियुक्त सीतामढ़ी से गिरफ्तार पुलिस टीम में निरीक्षक श्यामबहादुर यादव, कुमार आशीष सौरभ, नेहा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.