बगहा, अप्रैल 21 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय । नगर निगम क्षेत्र के रमना मैदान का 2,2656,892 रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके तहत मैदान को समतल कर खाली जगहों पर मुलायम और नर्म घास बिछाने समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसे ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाएगा। इसके सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा निविदा जारी कर दी गई है। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा पारित योजना को नगर विकास एवं आवास विभाग से स्वीकृति दी गई थी। इस बाद इसकी निविदा नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जारी कर दी गई है। बड़ा रमना मैदान को सुरक्षित और पर्यावरण संरक्षा के अनुकूल सुविधाजनक बनाने की पहल का लोगों ने स्वागत किया है। जिला के खेल प्रेमियों के द्वारा अनेक अवसरों पर इस धरोहर सुरक्षित बनाने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.