2.25 करोड़ से हिलौली क्षेत्र का होगा विकास
उन्नाव, अप्रैल 18 -- हिलौली। हिलौली ब्लाक में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में 2.25 करोड़ के नए कार्यों के प्रस्ताव पर सहमति जाहिर की। बैठक में पिछले साल के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान पेयजल व सफाई के मुद्दे छाए रहे।विधायक अनिल सिंह ने कहा कि विकास की प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाएगा और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार दीक्षित ने कृषि विभाग से किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री ऑनलाइन कराने का आग्रह किया ताकि लोगों को भटकना न पड़े। उन्होंने सभी सदस्यों के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सात ग्राम पंचायतों में गठित महिला युवक मंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.