प्रयागराज, फरवरी 8 -- रेलगांव कॉलोनी में स्थित रेलवे अफसरों के क्लब का विस्तार किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से इस विस्तार कार्य पर करीब 2.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एनसीआर प्रशासन ने अफसर क्लब के विस्तार के लिए टेंडर जारी कर दिया है। क्लब परिसर में ट्रांजिट हाउस का निर्माण किया जाएगा, जिससे बाहर से आने वाले रेल कर्मियों और अधिकारियों को अस्थायी आवास की सुविधा मिल सके। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि साथ ही क्लब की क्षमता बढ़ने से भविष्य की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जा सकेगा। विस्तार कार्य पूरा होने के बाद अफसर क्लब आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...