लखनऊ, मई 9 -- यूपी में फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए 2.23 करोड़ से अधिक किसान पंजीकरण करा चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित किए गए लक्ष्य के अनुसार 77.43 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। बाकी बचे काम 6 जून तक पूरा करना है।यूपी में कुल 2.88 करोड़ किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री दी जानी थी। अभी 65.15 लाख किसानों का पंजीकरण कराया जाना शेष है। अभियान को अब मिशन मोड पर चलाया जाएगा। जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, कृषि विभाग और स्थानीय स्तर के कर्मचारियों को इसके लिए तेजी से काम करने का निर्देश दिया गया है।इसमें किसानों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करना है, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि अनुदान, ऋण सुविधा और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे व पारदर्शी ढंग से मिल सकेगा। किसानों की फॉर्मर आईडी 22 अगस्त तक बना ली जाएगी। भूमि व किसानों के...