रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पशु रोग निदान एवं टीकाकरण प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए जिले में 45 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सभी विकास खंडों में पशु चिकित्सकों द्वारा व्यापक टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 22 राजकीय पशु चिकित्सालयों के माध्यम से गठित 122 एफएमडी वैक्सीनेशन टीमें लगभग 2 लाख 20 हजार मवेशियों का टीकाकरण करेंगी। उन्होंने बताया कि अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए चिन्हित गांवों में टीकाकरण से पहले तथा 28 से 30 दिन बाद पशुओं के रक्त नमूनों की जांच पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के माध्यम से कराई जाएगी। उन्होंने बत...