नई दिल्ली, अगस्त 28 -- हर महीने 2.20 लाख रुपये की सैलरी. सुनने में तो लगता है कि जिंदगी आराम से चल रही होगी। महंगा घर, अच्छी कार, बाहर खाना-पीना और घूमने-फिरने के लिए भी खूब पैसा बचता होगा। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। सोशल मीडिया पर वायरल एक लिंक्डिन पोस्ट ने ऐसे ही एक प्रोफेशनल की कहानी सामने रखी है। 32 साल का यह IT प्रोफेशनल मुंबई में काम करता है और हर महीने करीब 2.20 रुपये लाख कमाता है। लेकिन इतनी मोटी सैलरी के बावजूद महीने के आखिर में उसके पास बहुत कम बचता है।1.12 लाख रुपये तो सिर्फ घर की EMI! इस व्यक्ति की सबसे बड़ी परेशानी उसकी होम लोन ईएमआई है। हर महीने 1.12 रुपये लाख सिर्फ घर की ईएमआई में चले जाते हैं। इसके बाद करीब 50 हजार रुपये रोजमर्रा के खर्चों में निकल जाते हैं। ऊपर से कार लोन की ईएमआईभी है। यानी सैलरी आने के बाद पैसे कई...