सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। नकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना और 25 हजार के इनामी कौशर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक किलो 27 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 2600 रुपये बरामद हुए हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 5 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। एसएसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया मुखबिर की सूचना पर नकुड़ पुलिस ने अंबेहटा-गंगोह रोड पर रामसहायवाला गांव के गेट के पास से कौशर निवासी गांव घाटमपुर नकुड़ को गिरफ्तार किया। आरोपी गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पावी सादिकपुर में किराए के मकान में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2021 में वह स्मैक के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद 2024 में उसने फिर स्मैक का धं...