बुलंदशहर, जून 13 -- धार्मिक नगरी अनूपशहर में रोडवेज का नया बस अड्डा बनकर तैयार हो गया है। इस बस अड्डे के बनने में करीब 2.18 करोड़ की लागत आई है। अब परिवहन निगम के अधिकारियों ने इस बस अड्डे को हैंडओवर करने के लिए मुख्यालय को पत्राचार किया है। इसी माह परिवहन निगम के अधिकारियों को यह बस अड्डा हैंडओवर होने की उम्मीद है। बस अड्डे के बनने से सैकड़ों गांवों के लोगों को सुगम सफर की राहत आसान होगी। बुलंदशहर जिले में तीन डिपो हैं। जिसमें खुर्जा, सिकंदराबाद और बुलंदशहर है। तीनों ही डिपो में दो सौ से अधिक बसों का बेड़ा है। बुलंदशहर डिपो से ग्रामीण क्षेत्रों में भी बस संचालित होती है। अनूपशहर जिले से पतित पावनी गंगा निकल रही है। इसलिए इस स्थान पर पूर्णिमा और अमावस्या के समय पर दूर-दराज के श्रद्धालु गंगा स्नान करने के साथ-साथ दान-पुण्य करने के लिए आते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.