संभल, दिसम्बर 17 -- ऐतिहासिक शहर संभल अब विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ने को तैयार है। नगर पालिका ने शहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के उद्देश्य से एक व्यापक विकास योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत कम्युनिटी सेंटर, एम्फी थिएटर, उत्सव भवन, एग्जिबिशन सेंटर, अर्बन हाट, स्मार्ट पार्किंग और तालाब संरक्षण जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शामिल किए गए हैं। पूरी योजना पर करीब 2.15 करोड़ रुपये खर्च होने का प्रस्ताव है, जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। नगर पालिका द्वारा तैयार इस परियोजना के तहत सबसे पहले शहर में एक बहुउद्देश्यीय कम्युनिटी सेंटर और एम्फी थिएटर का निर्माण कराया जाएगा। कम्युनिटी सेंटर स्थानीय लोगों के लिए बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों और विभिन्न आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। वहीं एम्फी थिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.