प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के फेनहा गांव निवासी सुखसागर शर्मा के पिता चिलबिला में स्टेशन रोड पर हेयर कटिंग सैलून चलाते हैं। वहां अक्सर बाल कटाने आने वाले रामसकल नामक व्यक्ति ने खुद को प्रतापगढ़ न्यायालय में स्टेनो बताया। इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी दिलाने का वायदा कर 2.12 लाख रुपये ले लिया। बाद में डाकघर से फर्जी नियुक्ति पत्र भेज दिया। सुख सागर ने एसपी से शिकायत के बाद रामसकल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.