प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली और देल्हूपुर थानों में बरामद चार क्विंटल, 20 किलोग्राम गांजा पुलिस ने गुरुवार को सुल्तानपुर ले जाकर नष्ट करा दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने दो स्थानों से 370 और देल्हूपुर पुलिस ने 50 किलोग्राम गांजा बरामद किया था।इसकी कीमत 2 करोड़, 10 लाख, 16 हजार, 430 रुपये आंकी गई थी। केंद्र सरकार की अधिसूचना और कोर्ट के निर्देश के अनुरूप सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी उक्त गांजा लेकर गुरुवार को सुल्तानपुर पहुंचे। वहां एमएस रायल पॉल्यूशन कंट्रोल सर्विसेज के माध्यम से इन्सीनरेटर से उसे नष्ट कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...