लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।स्मार्ट मीटर का बैलेंस नेगेटिव होने की वजह से प्रदेश के 2.1 लाख घरों में बुधवार को अंधेरा रहा। बत्ती कटने के बाद विजिलेंस और बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी की आशंका पर छापेमरी की, जिसमें 18 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। सभी मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और जुर्माना लगाया गया है।पावर कॉरपोरेशन से मिली जानकारी के मुताबिक स्मार्ट मीटर का बैलेंस नेगेटिव होने की वजह से प्रदेश में लगभग 5.25 लाख स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ताओं का कनेक्शन स्वत: कट गया। इनमें से लगभग 2.1 लाख उपभोक्ताओं ने बैलेंस रीचार्ज नहीं करवाया, जिसकी वजह से उनके घरों में अंधेरा छाया रहा। जिन उपभोक्ताओं ने मीटर रीचार्ज नहीं करवाए हैं, उनके यहां बिजली चोरी की आशंका में छापेमारी की गई। पावर कॉरपोरेशन के मुताबिक मध्यांचल, पूर्वांचल, दक्षि...