वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। जनपद के 2 लाख 9 हजार 88 किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होगी। प्रधानमंत्री के गुवाहाटी (असर) में शुभारम्भ करते ही खाते में दो-दो हजार रुपये की किस्त पहुंचने लगेगी। उपनिदेशक (कृषि) अमित जायसवाल ने बताया कि 41.81 करोड़ रुपये की सौगात किसानों को मिलेगी। पिछल वर्ष की तुलना में तीन हजार अधिक किसान योजना से जुड़ गये हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण केवीके कल्लीपुर, सभी ब्लॉक ब्लॉक मुख्यालय औऱ किसान कल्याण केंद्र एवं आईआईवीआर में भी किया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों औऱ किसानों की भागीदारी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...