नई दिल्ली, मई 16 -- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 3-3 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही, CNG की कीमत में भी 2 रुपए प्रति किलो का इजाफा किया गया है। आने वाले दिनों में फ्यूल और भी महंगा हो सकता है। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतों के बाद भी पेट्रोल और CNG की कीमत में करीब 18 रुपए के अंतर है। साथ ही, CNG का माइलेज भी पेट्रोल की तुलना में ज्यादा होता है। कुल मिलाकर CNG व्हीकल सी तगड़ी बचत होती है। भारतीय बाजार में डुअल CNG सिलेंडर वाली कई कार मौजूद हैं। इनकी खास बात ये है कि बूट स्पेस पूरा मिलता है। वहीं, इनका माइलेज भी 30KmKg तक है। हम यहां ऐसे ही 7 मॉडल के बारे में बता रहे हैं। 1. Tata Tiago CNGकीमत: 5,53,990 रुपएटाटा टियागो में 1.2-लीटर इनलाइन थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 82bhp का पावर और 114Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 5-स्पीड मैनु...