नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- महिंद्रा ने XUV3XO ZNG के साथ ग्राहकों के लिए CNG ऑप्शन खोल दिया है। कंपनी ने इसमें डुअल CNG सिलेंडर सेटअप किया है। ये भारतीय बाजार के सब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में टाटा नेक्सन CNG, मारुति ब्रेजा CNG जैसे मॉडल को टक्कर देगी। महिंद्रा ने इस SUV को 4 वैरिएंट में लॉन्च किया है, जिसके शुरुआती MX एज वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है। इसके 3 अन्य वैरिएंट RevX एज (O) की कीमत 10.79 लाख रुपए, AX5 की कीमत 11.19 लाख रुपए और RevX A की कीमत 12.27 लाख रुपए है। ऐसे में आप इस CNG कार को लोन से खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब हम आपको इसके डाउन पेमेंट और EMI का गणित समझा रहे हैं। महिंद्रा XUV3XO ZNG के बेस वैरिएंट MX एज CNG की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है। यदि आप 99 हजार का डाउन पेमेंट करके बचे हुए 9 लाख रुपए का ऑटो लोन...