नई दिल्ली, अगस्त 27 -- किराना दुकानों पर चीनी अभी भी महंगी मिल रही है। अधिकतर जगहों पर अभी भी यह 60-65 रुपये प्रति किलो बिक रही है, लेकिन ऑनलाइन चीनी के भाव 70 से 80 रुपये किलो है। यही नहीं क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने चीनी की खरीद पर सीमा तय कर दी है। बता दें अब महाराष्ट्र में मिल स्तर पर यह करीब 51-52 रुपये प्रति किलो में कारोबार कर रही है। जबकि, कोलकाता में थोक भाव करीब 53 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है।8 रुपये तक सस्ती हुई चीनी बता दें 4 दिन में खुदरा बाजार में चीनी 8 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है। जबकि थोक भाव 5800 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गई है। ChiniMandi के ताजा रेट्स के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को चीनी 62 रुपये किलो बिकी। इसका हाई 68 रुपये था। वहीं, कानपुर में चीनी की कीमत अब 69 की जगह 62 रुपये पर आ गई है। मुंबई में चीनी का भ...