देवघर, अप्रैल 12 -- पालोजोरी। शनिवार को पालोजोरी के राजकीय कृत मिडिल स्कूल पालोजोरी बालक व मिडिल स्कूल पालोजोरी कन्या में पालोजोरी सीएचसी की टीम द्वारा दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को में मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ दांत से सम्बंधित रोगों की समय पर पहचान कर उचित परामर्श प्रदान करना था। इस दंत परामर्श शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं का दंत परीक्षण (डेंटल स्क्रीनिंग) तो किया ही गया। वहीं परीक्षण के पश्चात बच्चों को सही ब्रश करने की विधि, दांतों की नियमित सफाई, खान-पान में सावधानी व दंत रोगों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दंत परीक्षण के दौरान सीएचसी में पदस्थापित दंत चिकित्सक डॉ. आकाश प्रकाश सिंह व डॉ. सुदीप कुमार एक-एक बच्चों की दांतों की जांच करने के...