नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- नया गीजर खरीदने बाजार जाएं, तो सबसे पहले उसकी कीमत और डिजाइन पर नजर जाती है। लेकिन एक चीज है, जिस पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है और वह है गीजर की कैपेसिटी। कई बार लोग घर के सदस्यों की संख्या के हिसाब से गीजर खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि गर्म पानी कम पड़ रहा है या टैंक जरूरत से ज्यादा बड़ा है। आइए जानते हैं कि आपके परिवार के लिए कितने लीटर का गीजर सही रहेगा।दो लोगों के परिवार के लिए कितना बड़ा गीजर लें?अगर आपके घर में सिर्फ दो लोग हैं, तो 15 लीटर का स्टोरेज गीजर आपके काम आ सकता है। इसमें नहाने के लिए जरूरत के हिसाब से गर्म पानी मिल सकता है।यह भी देखें कि आप नहाने के लिए बाल्टी का इस्तेमाल करते हैं या शावर का। बाल्टी से नहाने पर पानी कम खर्च होता है, इसलिए 15 लीटर का गीजर काफी हो सकता है। वहीं, शावर...