2 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान
अलीगढ़, सितम्बर 29 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। विकास भवन में सोमवार को जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं जिला पर्यावरण सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जल संसाधनों के संवर्धन एवं व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। सीडीओ ने नगर निगम समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर चेतावनी पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन करते हुए प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं 02 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान के दौरान गंगा घाट, नदी तटों एवं चिन्हित स्थलों पर जन सहभागिता से श्रमदान कराते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.