नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- देशभर में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश, जलभराव और लैंडस्लाइड के खतरों के कारण छात्र और उनके माता-पिता लगातार इस बात की जानकारी जुटा रहे हैं कि क्या 2 सितंबर 2026 को स्कूलों में छुट्टी रहेगी या पढ़ाई पहले की तरह चलती रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अनुमान और रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 2 सितंबर के लिए केंद्र या राज्य स्तर पर किसी तरह की छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। स्कूल बंद करने का अंतिम निर्णय जिला प्रशासन और स्थानीय मौसम की गंभीरता के आधार पर लिया जा रहा है।राज्यवार मौसम और स्कूल अपडेट उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: पहाड़ी राज्यों में मानसूनी बार...