देहरादून, मार्च 18 -- राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के लिए विभागों में पद खोजो अभियान शुरू हो गया। कार्मिक विभाग ने शिक्षा, वन, परिवहन, गृह विभाग में विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कि खिलाड़ी के मेडल के अनुसार उसके लिए एक तय ग्रेड पे का पद निर्धारित है।243 खिलाड़ी कर रहे नौकरी का इंतजार उसी के अनुसार विभागों से रिक्त पदों की रिपेार्ट मांगी है। इसके आधार पर प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। मालूम हो कि राज्य में इस वक्त 243 खिलाड़ी सरकार के वादे के अनुसार नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने 14 सितंबर 2023 में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडियों को आउट ऑफ ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.