नई दिल्ली, जुलाई 23 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट लेकर जिम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत करने से रोका और मैच के दौरान काफी किफायती गेंदबाजी की। करीब दो साल बाद टीम में वापसी कर रहे मयंक को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने मैच के बाद कहा कि देश की जीत में योगदान देकर काफी अच्छा लगता है। भारत ने हरारे में खेले गए पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतक लगाया, जिससे भारत ने 14वें ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- 'फेल होना ठीक, लेकिन चीटिंग नहीं', सचिन तेंदुलकर ने नीट आंदोलन पर दिया बयान मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मयंक यादव (18 रन पर दो विकेट) ...