नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Trafiksol ITS Technologies IPO: शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाले संस्था सेबी ने ट्रैफिकसोल आईटीसी टेक्नोलॉजीज और कंपनी के प्रमोटर्स पर बड़ा एक्शन लिया है। कंपनी ने प्रमोटर- जितेंद्र नारायण दास और पूनम दास को एक साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट में कारोबार करने से रोक दिया है। इसके साथ ही कंपनी के आईपीओ में कथित गड़बड़ियों के लिए उन पर कुल 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया।2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च हुआ था IPO बता दें कि ट्रैफिकसोल आईटीसी टेक्नोलॉजीज का आईपीओ साल 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च हुआ था। इस आईपीओ को करीब 345.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी ने इस इश्यू के तहत 64.10 लाख नए शेयर जारी किए थे और प्राइस बैंड Rs.66 से Rs.70 प्रति शेयर रखा गया था। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी आईपीओ से करीब Rs.44.87 क...