मुख्य संवाददाता, अप्रैल 9 -- आगरा के यमुना किनारा मार्ग पर मंगलवार की शाम मासूम की हत्या किसी और ने नहीं, उसकी मां ने ही की थी। सच्चाई पता चलने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। पत्नी घर में पति से झगड़ा करके निकली थी। करीब दो वर्षीय बच्ची साथ थी। वह रो रही थी। मां ने नाले में मुंह डुबाकर उसे मार डाला। उसके बाद पत्थर से चेहरा कुचल दिया और मौके से भाग गई थी। बुधवार को पुलिस ने उसे खोज निकाला। उसके खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है।शव देखकर फूट-फूटकर रोया मंगलवार की शाम यमुना किनारा आरती स्थल के पास नाले के किनारे एक मासूम बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। नगला धाकरान, नाई की मंडी निवासी रामू धाकरे अपनी पत्नी ममता और बेटी खुशी की तलाश कर रहे थे। पत्नी झगड़ा होने के बाद घर से गुस्से में निकली थी। मासूम बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.