नई दिल्ली, मार्च 29 -- IPL 2026 का आगाज हो चुका है, मगर टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक पहले कुछ खिलाड़ियों के अचानक वापस नाम लेने से टीमों का समीकरण बिगड़ गया है। इस लिस्ट में बेन डकेट और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल है। बीसीसीआई ने ऐसे खिलाड़ियों के लिए नियम बनाए हैं। जो खिलाड़ी नीलामी में बिकने के बाद अगर टूर्नामेंट से नाम वापस लेता है तो उस पर 2 साल का बैन लगता है। हालांकि सुनील गावस्कर इससे भी खुश नहीं है। इस पूर्व भारतीय कप्तान ने बीसीसीआई से और सख्त नियम बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 'IPL में कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी; 5-6 साल और खेल सकते हैं' सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, "यह एक मुश्किल मामला है। साफ तौर पर, बेन डकेट की एशेज सीरीज बहुत अच्छी रही थी, और अगर उन्हें 'द हंड्रेड' की नीलामी में उतनी बड़...