2 सगे भाइयों ने किया 1 करोड़ से अधिक का लोन घोटाला, गिरफ्तार; कैसे किया कांड?
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- रजनीश, नई दिल्ली पूर्वी जिल साइबर पुलिस ने एक बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर दर्जनों निर्दोष लोगों के पैन कार्ड और वोटर आईडी से छेड़छाड़ कर 70 से ज्यादा फर्जी लोन लेने का आरोप है। पुलिस जांच में अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी सामने आ चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुग्राम निवासी गौरव छाबड़ा और शुभम उर्फ दिव्यांग छाबड़ा के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि ये शातिर मुख्य रूप से 'गौरव' नाम वाले लोगों को ही अपना शिकार बनाते थे। डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी असली व्यक्तियों के पैन और वोटर आईडी नंबर तो वही रखते थे, लेकिन सॉफ्टवेयर के जरिए उनमें फोटो और पिता का नाम बदलकर फर्जी केवाईसी दस्तावेज तैयार कर लेते थे। इन्हीं जाली दस्तावेजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.