2 लाख 92 हजार बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी जाएगी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- फर्रुखाबाद। जिले में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हो गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने लोहिया महिला अस्पताल में अभियान का उद्घाटन किया और नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से अछूता न रह जाए। अभियान के शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती बच्चों और उनके अभिभावकों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन सभी निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.