नई दिल्ली, फरवरी 6 -- एसटीएफ और वैशाली पुलिस के साथ शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दिग्घी ओवरब्रिज के समीप हुई मुठभेड़ में दो लाख का इनामी कुख्यात प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार मारा गया। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 32 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस के एक साथी को भी गोली लगी है, जिसका हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। सोना लूट गैंग के सरगना प्रिंस के खिलाफ लूट, हत्या आदि के 36 मामले दर्ज थे। वह दो सितंबर, 2024 को न्यायिक हिरासत के दौरान पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हुआ था। मुठभेड़ के थोड़ी देर बाद तलाशी के दौरान एसटीएफ ने प्रिंस के एक अन्य साथी को घटनास्थल के पास स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्टल, नकद और सोने-चांदी के आभूषण की बरामदगी हुई है। एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपह...