प्रमुख संवाददाता, जनवरी 28 -- यूपी के मेरठ में विजिलेंस टीम ने सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को मंगलवार दोपहर दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निर्माण कार्य के भुगतान के लिए ठेकेदार से बतौर कमीशन तीन लाख रुपये मांगे गए थे,जिसमें से दो लाख मंगलवार को दिए गए। आरोपी की कार से आठ लाख रुपये की अतिरिक्त रकम समेत कुल 10 लाख रुपये बरामद हुए हैं। गंगानगर के रहने वाले धर्म सिंह की डीएस कांट्रेक्टर नाम से फर्म रजिस्टर्ड है। फर्म का काम उनका बेटा अंकुर सिंह देखता है। अंकुर की फर्म ने मछरी माइनर पर काम दिसंबर 2025 में पूरा कर दिया था। इसकी एवज में 4.32 लाख रुपये का भुगतान फर्म को सिंचाई विभाग की ओर से किया गया, जबकि 3.71 लाख रुपये बाकी थे। यह रकम रिलीज कराने के लिए ब्रजराज सिंह ने तीन लाख रुपये रिश्वत बतौर कमीशन मांगी थी। अंकुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.