नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Infosys ltd: देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के लिए 2026 का साल किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। कंपनी का मार्केट कैप इस साल अबतक 2 लाख करोड़ रुपये घट चुका है। जिसकी वजह से मार्केट कैप के लिहाज से इंफोसिस देश की सबसे बड़ी 10 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गई है।आज कंपनी के शेयरों में तेजी (infosys share price today) इंफोसिस के शेयरों में आज बुधवार को 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से यह स्टॉक 1178 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। इंफोसिस का मार्केट कैप 4.76 लाख करोड़ रुपये है। मौजूदा समय में यह देश की 11वीं सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। बता दें, इंफोसिस के शेयरों की कीमतों में इस साल अबतक 29 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 2025 के अंत में इंफोसिस का मार्केट कैप 6.8 लाख करोड़ रुपये था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.