नई दिल्ली, जनवरी 23 -- Samsung ने भारत में Fit India Walk-a-thon '26 की घोषणा कर दी है, जिसमें उपयोगकर्ताओं को 30 दिनों में कुल 2,00,000 कदम (steps) पूरा करने पर Amazon Gift Card जीतने का मौका मिलेगा। यह पहल Samsung Health ऐप के माध्यम से आयोजित की जा रही है और इसका उद्देश्य युवाओं और सभी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है और साथ ही उन्हें रोज़ाना शरीरिक गतिविधि बढ़ाने के लिये प्रोत्साहित करना है। रेजिस्ट्रेशन 22 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है और यह चुनौती 26 जनवरी से 24 फरवरी 2026 तक चलेगी यानी Republic Day के मौके पर यह चैलेंज शुरू हो रहा है। इस प्रोग्राम में भाग लेने के लिये किसी सदस्यता फीस की आवश्यकता नहीं है, बस Samsung Health ऐप में पंजीकरण (register) करना होगा और निर्धारित अवधि के दौरान डेली स्टेप लक्ष्य पूरा करना होगा। ...