गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर,वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को आए बादल शनिवार को भी आसमान में छाए रहे। शनिवार को बादलों की रंगत और काली हो गई। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पूर्वी यूपी के आसपास एक सिस्टम बन गया है। जिसका असर शनिवार को दिखा।शनिवार को तड़के सुबह रिमझिम फुहारे गिरी। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8:30 तक करीब 2 मिली मीटर बारिश हुई है। इस दौरान 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली है। मौसम में इस बदलाव के कारण लोगों को मार्च में हो रही तपिश वाली गर्मी से निजात मिल गई है। मौसम में हुए बदलाव के कारण शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से नीचे चला गया था। हालांकि न्यूनतम तापमान में भी बीते 24 घंटे में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.