चेन्नई, जुलाई 1 -- दक्षिणी राज्य तमिलनाडु से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि राज्य के खुफिया विभाग ने एक बड़ी राजनीतिक साजिश का भंडाफोड़ किया है। इस साजिश के तहत अभिनेता से नेता बने TVK चीफ थलपति विजय की नई नवेली राज्य सरकार को गिराने का प्लान था, जबकि इस सरकार को बने हुए अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं। राज्य खुफिया विभाग के अनुसार, इस साजिश का मकसद TVK के 15 विधायकों से एक साथ इस्तीफा दिलवाकर सरकार को अल्पमत में लाना और उसे गिराना था। यह खुलासा तब हुआ, जब उथंगरई से TVK विधायक एन. एलैयाराजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। विधायक का आरोप है कि एक कंसल्टेंसी फर्म (IPDS) के व्यक्ति ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 35 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रिश्वत की पेशकश की थी। इतना ही नहीं, उन्हें मुंह...