अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। होली की तारीख की असमंजस के बीच होली से पहले होने वाली पूजा को लेकर भी लोग संशय में हैं। दो मार्च को पूर्णिमा तिथि लग रही है। तीन को ग्रहण काल है। इस हिसाब से त्योहार पूर्व होने वाली हनुमान व बाबा जाहरवीर पूजा दो मार्च का ही होगी। ज्योतिषाचार्य ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि 2 मार्च शाम 5:55 से पूर्णिमा तिथि लगेगी जो की 03 मार्च शाम 5:30 तक मान्य होगी। घरों में होली वाले दिन होने वाली हनुमान जी की पूजा 2 मार्च दिन सोमवार को ही होगी, जिसमें सूर्योदय से लेकर दोपहर 12:30 पूजा का समय अच्छा रहेगा। इसके बाद लोग संध्या के समय भी हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं। रात 8 बजे के बाद इस दिन हनुमान जी के भोग प्रसाद में देसी घी की पूडियां बतासे बूरा बूंदी के लड्डू भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बांटें। ज्योतिषाचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.