नई दिल्ली, फरवरी 25 -- भारत में बजट स्मार्टफोन की डिमांड हमेशा से ज्यादा रही है। इसी को देखते हुए टेक ब्रांड AI+ अब अपना नया Pulse 2 स्मार्टफोन 2 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। AI+ Pulse 2 को एक ऐसे फोन के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देने का वादा करता है। इसमें 50MP का AI डुअल कैमरा, 6000mAh की बड़ी बैटरी और लेटेस्ट Android 16 का सपोर्ट मिलेगा। खास बात यह है कि Pulse 2 को उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो ज्यादा खर्च किए बिना एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं। AI+ Pulse 2 के फीचर्स (लीक) AI+ Pulse 2 में 50MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा अलग-अलग लाइट में भी अच्छी फोटो क्लिक करेगा। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा ...