महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में होने वाले आम चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा सील करने का आदेश जारी कर दिया गया है। सीमावर्ती नेपाल के रुपन्देही जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक 2 मार्च की रात 12 बजे से 5 मार्च की रात 12 बजे तक सभी सीमा-नाके बंद रहेंगे। प्रशासन की ओर से कहा गया कि इस दौरान आम नागरिकों और वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। हालांकि एंबुलेंस, फायर सर्विस, सुरक्षा बल, संचार और अन्य आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सीमा से जुड़ी यात्रा पहले से नियोजित कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। रुपन्देही के सहायक प्रमुख जिलाधिकारी मेघनाथ पाथ्या ने बताया भारत-नेपाल की सीमा 72 घंटे पूर्ण रूप से बंद रहेगी। सीमा पर आवश्यक आवाजाही और इमरजेंसी सेवाएं ही चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.