उज्जैन, मई 7 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र से करीब दो माह पूर्व लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में अब जन आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। बच्ची की अब तक बरामदगी नहीं होने से नाराज करणी सेना परिवार और पीड़ित परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन और घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, ग्राम पिपल्याधुमा की रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची 23 मार्च 2026 से लापता है। इस मामले की रिपोर्ट झारड़ा थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है। परिवार ने कुछ संदिग्ध लोगों के नाम और जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई ठंडी पड़ गई। यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड को होटल रूम में ले गया अधेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.