2 महीने से नहीं मिला मानदेय, हड़ताल करने की दी चेतावनी
शाहजहांपुर, मई 20 -- तिलहर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के निर्देश पर सीएचसी के एनएचएम कर्मचारियों ने 2 महीने से मानदेय भुगतान नहीं होने को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को अस्पताल पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में संविदा कर्मचारी एकत्र हुए। जिला संगठन मंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि 3 महीने पूरे होने वाले हैं लेकिन अभी तक कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया गया जिससे कर्मचारियों के आगे आर्थिक संकट आ गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि अभी कर्मचारी काला फीता बांधकर विरोध कर रहे हैं लेकिन मानदेय जल्द नहीं मिला तो हड़ताल की जाएगी। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम पर पहुंचे संविदा कर्मी इस दौरान डा.अभिषेक जौहरी, डा.प्रियंका यादव, डा.अनवर, डा.अक्षिता, मीनू, संगीता, मोनिका, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.