2 महीने में 7 मौतें, घाटों पर सुरक्षा इंतजाम नदारद
संभल, जून 28 -- संभल। जनपद के गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दो महीनों में गंगा में डूबने से सात लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कई घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिले के अधिकांश गंगा घाट कच्चे हैं। नदी किनारे बने गहरे गड्ढे और अचानक बढ़ती गहराई के कारण स्नान करने वाले लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटों पर न तो गोताखोरों की तैनाती है, न लाइफ जैकेट और लाइफ बोट की व्यवस्था, जबकि चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग भी कई स्थानों पर नहीं हैं।हाल के हादसों के बाद लोगों में भय का माहौल है। सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रमुख घाटों पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, मोटरबोट, लाइफ जैकेट और चेतावनी संकेत लगाने की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.