जमशेदपुर, जनवरी 2 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज के लाइब्रेरी का रीडिंग रूम अगले 2 महीने में बंद कर तैयार हो जाएगा। अभी तक यह छात्र परीक्षा कक्षा में बैठकर अपनी किताबें पढ़ पाते थे। विगत 2 वर्षों से लाइब्रेरी बंद थी और छात्रों को किताबें नहीं मिल रही थी। लाइब्रेरी तो शुरू हो गया लेकिन लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में अभी मरम्मत का काम चल रहा है। इसमें फाल्स सीलिंग एअर कंडीशंस लाइट कंप्यूटर आदि सभी की व्यवस्था की जानी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...