नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- महिंद्रा के लिए उसकी ऑल न्यू XUV 7XO ने भी बिक्री में रफ्तार पकड़ ली है। दरअसल, भारत में लॉन्च होने के ढाई महीने के अंदर ही इस कार ने 20,000 रिटेल डिलीवरी का आंकड़ा पार कर लिया है। ग्राहकों के लिए इसकी डिलीवरी 14 जनवरी, 2026 से शुरू हुई थी। शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि इस SUV की काफी डिमांड है। वहीं, इसके हायर वैरिएंट ग्राहकों को ज्यादा पसंद आ रहा है। इसके AX7, AX7T और AX7L ट्रिम्स की ज्यादा डिमांड है। लॉन्च के बाज से सबसे ज्यादा बुकिंग इन्हीं वर्जन को मिल रही हैं। महिंद्रा ने पहली 40,000 यूनिट के लिए अपनी शुरुआती कीमतें भी नहीं बदली हैं, इसलिए ग्राहक कीमतों में किसी भी संभावित बढ़ोतरी से पहले इसे तेजी से खरीदना चाहते हैं। अब इन कीमतों का पायदा अगली 20,000 डिलीवरी तक ही मिलेगा। बता दें कि इसके बेस ट्रिम लेवल की...