नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Stock Split News: कल शुक्रवार को दो कंपनियों ने शेयरों के बंटवारे का ऐलान किया था। एक कंपनी के शेयरों का 5 हिस्सों में बंटवारा होगा। दूसरी कंपनी का 10 हिस्सो में बंटवारा होगा। आइए एक-एक करके जानते हैं इन दोनों कंपनियों के विषय में1-Knowledge Marine स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 5 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया है। बता दें, इससे पहले कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2025 में हुआ था। तब कंपनी ने अपने शेयरों को 2 हिस्सों में बांट दिया था। यह भी पढ़ें- 1 पर 2 शेयर फ्री, कंपनी दूसरी बार दे रही बोनस शेयर, 2835% का रिटर्नशेयरों का प्रदर्शन रहा है शानदार शुक्रवार को कंपनी के श...