नई दिल्ली, जून 5 -- cabinet reshuffle: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची के सामने आने के बाद देश के राजनीतिक गलियारों में मोदी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की चर्चा बेहद तेज हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन को इस सूची में जगह नहीं मिली है। जॉर्ज कुरियन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में इकलौते ईसाई मंत्री हैं जो मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। वहीं, रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। दोनों ही मंत्रियों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। लेकिन बीजेपी ने उन्हें उनके संबंधित राज्यों से दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है।मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकल...