2 बीवियों के रहते तीसरी बारात लेकर पहुंचा मंजर, लौटानी पड़ी बारात; क्या थी वजह
धनबाद, जून 12 -- झारखंड के धनबाद में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पहले से 2 शादियां कर चुका एक शख्स तीसरी शादी के लिए बारात लेकर पहुंच गया। दो बीवियों के रहते तीसरे निकाह की मंशा लेकर बाघमारा के लूतीपहाड़ी पहाड़ी पहुंचे मंजर अंसारी को निराशा हाथ लगी। दूसरी बीवी के विरोध के बाद बिना निकाह कराए ही बारात को बैरंग लौटा दिया गया। इसको लेकर बुधवार की रात बाघमारा थाना में हाईवोल्टेज ड्रामा भी हुआ। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या था।2 शादियों के बाद तीसरा निकाह करने पहुंचा मंजर मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के वर्मा गांव निवासी मंजर अंसारी की दूसरी बीबी आसमीन परवीन ने बाघमारा थाना पहुंचकर पति के तीसरे निकाह का विरोध किया। उसने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 20 जुलाई 2019 को मंजर अंसारी के साथ इस्लामिक रीति-रिवाज से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.