देहरादून, मार्च 20 -- खजान दास देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा सीट से विधायक हैं। जमीनी स्तर से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले खजान दास भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति का एक बड़ा चेहरा हैं। सालों तक बूथ लेवल कार्यकर्ता के रूप में काम करने के बाद अब खजान दास को धामी कैबिनेट में जगह मिली है। खजान दास राजपुर रोड विधानसभा सीट से पिछली दो बार से लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं।लगातार 2 बार जीती राजपुर रोड सीट खजान दास ने साल 2017 में हुए चुनावों में जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2022 में हुए चुनावों में भी खजान दास ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। साल 2017 के चुनावों में खजान दास ने लगभग 9 हजार वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार को मात दी थी। इसके बाद साल 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में राजपुर रोड सीट पर ही खजान दास ने राजकुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.