बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- 2 बाइकों की टक्कर में 3 घायल एक पक्ष को बंधक बनाने पर घंटों मचा बवाल हरनौत, निज संवाददाता। तेलमर थाना क्षेत्र के बनगच्छा मोड़ के पास सोमवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बनगच्छा निवासी रविशंकर यादव व विजय यादव और हिलसा के कन्हैया बिगहा निवासी अजीत कुमार हैं। घटना के बाद स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब रविशंकर के परिजनों ने दूसरी बाइक के चालक अजीत कुमार को घर में बंधक बना लिया। सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को मुक्त कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में किशोरों समेत चार नाजुक उन्होंने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। इस मामले की जांच जारी है। (हरनौत से ...